Oct 30 2026 / 6:36 PM

निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों को छोड़कर अन्य कर्मचारियों के अवकाश पर लगाया गया प्रतिबंध हटा

इंदौर। इंदौर जिले में लोकसभा निर्वाचन के तहत स्ट्रांग रूम निगरानी, मतगणना एवं अन्य निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी/कर्मचारियों को छोड़कर अन्य कर्मचारियों के अवकाश पर लगाया गया प्रतिबंध हटाया गया है। संबंधित कर्मचारियों के अवकाश संबंधी आवेदनों के निराकरण/स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्व के भाँति रहेगी। संबंधित कार्यालय प्रमुख/प्राधिकृत अधिकारी अवकाश के आवेदनों का नियमानुसार निराकरण/स्वीकृति की प्रक्रिया कर सकेंगे।

Share With

मध्यप्रदेश