Oct 30 2026 / 8:36 PM

चुनाव खत्म: वापस क्षेत्र में उतरे मंत्री श्री विजयवर्गीय, कान्ह नदी के शुद्धिकरण के दिए निर्देश

इंदौर। लोकसभा चुनाव सम्पन्न हो गए। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत दर्ज की। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी की रणनीति से भाजपा ने छिंदवाड़ा में कांग्रेस को पटखनी दे दी। इसी के साथ अब मंत्री श्री विजयवर्गीय जी मिशन मोड में लौट आए हैं।

नतीजों के अगले ही दिन बुधवार को उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की। वे सुबह इंदौर में निकले। कान्ह नदी का निरीक्षण कर अधिकारियों से चर्चा की और नदी के शुद्धिकरण के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा, बारिश से पहले कान्ह नदी शुद्धिकरण तथा संरक्षण के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Share With

मध्यप्रदेश