Apr 25 2026 / 10:30 PM

सपाट पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 76,456 के नीचे तो…

नई दिल्ली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार सपाट पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 33.49 अंक टूटकर 76,456.59 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 5.65 अंक की मामूली तेजी के साथ 23,264.85 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में गिरावट रही। लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स, मारुति, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में रहे।

Share With

मध्यप्रदेश