Nov 02 2026 / 8:42 AM

जनधन योजना में गरीब भाई-बहनों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री श्री मोदी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनधन योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री ने योजना के लाभार्थियों को भी दी शुभकामनाएं

भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनधन योजना के गौरवशाली 10 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा है कि आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक है। भारत सरकार की इस कल्याणकारी योजना में समाज के अंतिम पक्ति में खड़े व्यक्ति को बेहतर जीवन और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की गई है। जनधन योजना का ही परिणाम है कि अब बैकिंग सेवाओं का लाभ ऐसे व्यक्ति भी उठा रहे हैं जिन्होंने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी। जनधन योजना करोड़ों देशवासियों विशेषकर गरीब भाई-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर देने में सफल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने योजना को सफल बनाने के लिए दिन-रात काम करने वाले सभी लोगों और योजना के लाभार्थियों को बधाई दी है।

Share With

मध्यप्रदेश