Oct 30 2026 / 12:19 PM

दिल्ली चुनाव: भाजपा ने जारी की 29 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 29 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कपिल मिश्रा को करावल नगर से टिकट दिया है। भाजपा ने अब तक 58 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में पांच महिला उम्मीदवार भी हैं।

पार्टी ने कपिल मिश्रा को करावल नगर से मैदान में उतारा है। जबकि हरीश खुराना को मोतीनगर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं हाल ही में आप से बीजेपी में शामिल हुई प्रियंका गौतम को कोंडली से मैदान में उतारा गया है।

देखें किसे कहा से मिला टिकट
नरेला से राज करण खत्री, तिमारपुर से सूर्य प्रकाश खत्री, मुंडका से गजेंद्र दराल, किराड़ी से बजरंग शुक्ला, सुल्तानपुर माजरा (अजा) से कर्म सिंह कर्मा, शकूर बस्ती से करनैल सिंह, त्रि नगर से तिलक राम गुप्ता, सदर बाजार से मनोज कुमार जिंदल, चांदनी चौक से सतीश जैन, मटिया महल से दीप्ति इंदौरा, बल्लीमारा से कमल बागड़ी, मोती नगर से हरीश खुराना, मादीपुर (अजा) से उर्मिला कैलाश गंगवाल, हरिनगर से श्याम शर्मा, तिलक नगर से श्वेता सैनी।

विकासपुर से पंकज कुमार सिंह, उत्तम नगर से पवन शर्मा, द्वारका से प्रद्युम्न राजपूत, मटियाला से संदीप सहरावत, नजफगढ़ से नीलम पहलवान, पालम से कुलदीप सोलंकी, राजिंदर नगर से उमंग बजाज, कस्तूरबा नगर से नीरज बसोया, तुगलकाबाद से रोहतास बिधूड़ी, ओखला से मनीष चौधरी, कोंडली (अजा) से प्रियंका गौतम, लक्ष्मी नगर से अभय वर्मा, सीलमपुर से अनिल गौड़, करावल नगर से कपिल मिश्रा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा 8 फरवरी को होगी।

Share With

मध्यप्रदेश