Oct 30 2026 / 7:15 PM

सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, पूछताछ जारी

रायपुर। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार रात उनके बांद्रा स्थित घर में चाकू से हमला करने का मामला सामने आया था। इस हमले के बाद, पुलिस ने संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी थी। अब इस मामले में पहली गिरफ्तारी हो गई है, जो एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया गया।

संदिग्ध को दुर्ग आरपीएफ हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरपीएफ ने शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक युवक को हिरासत में लिया है। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने आरपीएफ पुलिस को एक तस्वीर भेजी थी जिसके आधार पर आरपीएफ पुलिस ने शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक मुंबई से बिलासपुर जा रहा था और जरनल बोगी में यात्रा कर रहा था।

वहीं आरपीएफ प्रभारी संजीव सिन्हा ने बताया कि मुंबई पुलिस द्वारा एक फोटो दुर्ग आरपीएफ को भेजी गई थी, जिसके आधार पर शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस की जनरल बोगी से संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। युवक का नाम आकाश कैलाश कनौजिया है जो मुंबई का रहने वाला है। ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में बैठकर बिलासपुर जा रहा था जहां से तिल्दा नेवरा में अपने परिचित के घर जाने की बात युवक ने आरपीएफ को बताया है।

आरपीएफ ने मुंबई पुलिस को संदिग्ध युवक की फोटो भेजकर पहचान कराई है। अभी आरपीएफ पुलिस ने युवक से पुछताछ नहीं की, मुंबई पुलिस के आने के बाद पूछताछ की जाएगी। मुंबई पुलिस आठ बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी जिसके बाद दुर्ग आएगी।

सैफ अली खान की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने भी कड़ी निगरानी रखी है, और इस हमले के संदिग्ध से जुड़ी सभी जानकारियां इकट्ठा करने के लिए पूछताछ की जा रही है। पुलिस उम्मीद कर रही है कि जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश होगा और हमले के पीछे का सच सामने आए।

Share With

मध्यप्रदेश