Oct 31 2026 / 7:52 AM

बांग्लादेश में एक और हिंदू की बेरहमी से हत्या, जहर पिलाकर ली गई जान

नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार कट्टरपंथी अपना निशाना बना रहे हैं। अब एक और हिंदू नागरिक की बेरहमी से हत्या किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। जॉय महापात्रो नाम के एक और हिंदू युवक को पहले खूब पीटा गया और उसके बाद जबर्दस्ती उसे जहर खिला दिया गया, जिस वजह से उसकी मौत हो गई।

यह घटना बांग्लादेश के सुनामगंज जिले के दिराई उपजिला के भंगदोहोर गांव में 8 जनवरी को हुई थी। मृतक जॉय महापात्रो के परिवार वालों के अनुसार उसे जहर देने वाले का नाम अमीरुल इस्लाम है जोकि स्थानीय निवासी है।

जॉय महापात्रो को गंभीर हालत में सिलहट एमएजी उस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां आईसीयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिछले एक महीने से भी कम समय में 7 हिंदूओं की हत्या हो चुकी है। अभी एक दिन पहले ही भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसक को लेकर चिंता जताई गई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि इन सांप्रदायिक घटनाओं से तुरंत और सख्ती से निपटना होगा। इन घटनाओं को व्यक्तिगत या राजनीतिक विवाद बताकर खारिज करने से अपराधियों का हौसला बढ़ता है और इससे अल्पसंख्यकों में भय तथा असुरक्षा की भावना और गहरी होती है।

Share With

मध्यप्रदेश