Nov 04 2026 / 1:21 PM

एयरटेल ग्राहकों को झटका- बंद कर दी फ्री सर्विस

नई दिल्ली। एयरटेल ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए कुछ प्लान के साथ नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन देना बंद करने का फैसला किया है। जिन प्लान के साथ यह सुविधा बंद की गई है उनमें एयरटेल Xstream फाइबर ब्रॉडबैंड और कुछ पोस्टपेड प्लान शामिल हैं। हालांकि वोडाफोन और ACT फाइबरनेट जैसे प्रतिद्वंदी कंपनियां अभी भी यह सुविधा दे रही हैं।

बता दें रिलायंस जियो अपने कई प्लान के साथ ऐमजॉन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन देना शुरू किया था। भारती एयरटेल अपने कुछ पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान के साथ 3 महीने का नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन ऑफर करती आ रही थी। अब कंपनी ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया है। वहां से नेटफ्लिक्स को हटा दिया गया है। हलांकि वर्तमान यूजर्स की यह सुविधा वैलिडिटी खत्म होने तक जारी रहेगी।

एयरटेल के अधिकतर पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड प्लान के साथ ऐमजॉन प्राइम, Zee5 और Xstream जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। जैसे एयरटेल के 499 पोस्टपेड प्लान में 75 जीबी डेटा और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा एक साल के लिए ऐमजॉन प्राइम मेंबरशिप, Zee5 और Xstream जैसे ऐप्स के सब्सक्रिप्श के अलावा हैंडसेट प्रोटेक्शन भी मिलती है।

Share With

मध्यप्रदेश