Nov 04 2026 / 10:49 AM

जल्द ही जारी होगा एक रुपए का नया नोट

नई दिल्ली। आरबीआई द्वारा विभिन्न कीमतों के नए नोट लाने के बाद अब एक रुपये का नया नोट भी आने जा रहा है। केंद्र सरकार जल्द ही एक रुपये का नया नोट जारी करने जा रही है। एक रुपए का नोट केंद्रीय वित्त मंत्रालय छापता है, जबकि अन्य नोट आरबीआई छापता है।

एक रुपए के नए नोट में वित्त मंत्रालय के सचिव अतनु चक्रवर्ती का दो भाषाओं में हस्ताक्षर होगा। नोट पर नंबरिंग काले रंग में नीचे से दाईं तरफ होगा और न्यूमरल्स का साइज बाएं से बढ़ते आकार में होंगे। नए नोट का कलर देखने में पूरी तरह पिंक ग्रीन नहीं लगेगा।

Share With

मध्यप्रदेश