Oct 28 2026 / 9:56 PM

जम्मू-कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए तीनों आतंकी आतंकवादी संगठन ‘अंसार गज़वा उल हिंद’ के हैं। उनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं।

फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना के सूत्रों के मुताबिक, आतंकी अंसार गजवत-उल-हिंद संगठन से जुड़े थे। इनके नाम जहांगीर रफी वानी, राजा उमर मकबूल भट और उजैर अमीन भट हैं। उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। जहांगीर पहले त्राल में हिजबुल मुजाहिदीन का सेकंड कमांड था। वह इसी साल जनवरी में गजवत हिंद में शामिल हुआ था।

ये आतंकी लंबे वक्त से लोगों को मारने और धमकाने की घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। बता दें कि यह मुठभेड़ देर रात शुरू हुई थी। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच काफी देर तक फायरिंग चलती रही। आतंकियों के पास भारी मात्रा में हथियार थे जिससे कि वो लगातार फायरिंग कर रहे थे।

Share With

मध्यप्रदेश