Oct 28 2026 / 11:43 PM

अपने निवास पहुंची सौम्या चौरसिया, आईटी नोटिस का किया अवलोकन

भिलाई। सीएम की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया अपने भिलाई स्थित निवास पहुंच गई है। जुनवानी के सूर्या रेसीडेंसी पहुँचने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आईटी के अधिकारियों से उनकी बात हुई है। अधिकारी सुबह पहुँचेंगे। घर पहुँचने के बाद उन्होंने नोटिस की कॉपी देखी। घर का उन्होंने अवलोकन किया।

उन्होंने यह भी कि उन्हें किसी भी तरह का कोई डर नहीं है। वे अधिकारी हैं, जो छाप मार कार्रवाई कर रहे हैं वे अभी अधिकारी है। वे अधिकारियों के सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है। अधिकारियों ने उनसे संपर्क नहीं किया। उन्हें सील लगाए जाने की जानकारी मिली तो वे घर पहुँची। सुबह आईटी के अधिकारी आएंगे तो वे घर खोल देंगे। अधिकारियों को जो पूछताछ करनी है उनके लिए वे मौजूद रहेंगी।

Share With

मध्यप्रदेश