Oct 29 2026 / 12:31 AM

आयकर विभाग के छापे को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

छापों में केंद्रीय बल के इस्तेमाल को बताया असंवैधानिक और दुर्भाग्यपूर्ण

रायपुर। आयकर विभाग के छापे को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आयकर के छापों को राजनीति से प्रेरित बताया है। छापों में केंद्रीय बल के इस्तेमाल को दुर्भाग्यपूर्ण और असंवैधानिक बताते हुए इसे कानूनी नजरिए से भी गलत बताया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने पत्र में छत्तीसगढ़ में बीते चार दिनों से चल रहे छापे को चौंकाने वाली घटना करार देते हुए प्रधानमंत्री का ध्यान सहकारी संघवाद (कोऑपरेटिव फेडरलिज्म) की ओर दिलाया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के एजेंसियों की यह कार्रवाई एक ओर राजनीतिक प्रतिशोध है, तो दूसरी ओर हमारे संघवाद के मूल के लिए खतरा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने नरेंद्र मोदी को पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर याद दिलाया कि किसी भी राज्य में न्याय और व्यवस्था का दायित्व राज्य सरकार का होता है, ऐसे में केंद्रीय बल राज्य में बिना राज्य सरकार की सहमति और पूर्व अनुमति के केंद्रीय बल की तैनाती नहीं की जा सकती है। और हमारे संवैधानिक लोकतंत्र की इस मूल सिद्धांत का पालन करने में असफल रहे तो हम अलोकतांत्रिक अराजकता आ जाएगी।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि संघीय ढांचा, संवैधानिक लोकतंत्र का मूल सिद्धांत है। अगर हम इसका पालन करने में असफल रहे तो अराजकता आ जाएगी। पत्र के अंत में उन्होंने लिखा- सहकारी संघवाद की भावना को बरकरार रखते हुए प्रधानमंत्री से आवश्यक कदम उठाने की उम्मीद करता हूं।

Share With

मध्यप्रदेश