Oct 29 2026 / 12:31 AM

सीएम भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, विधायकों के वेतन और अन्य सुविधाओं के लिए मिलेंगे दोगुना राशि

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के आठवे दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायकों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम भूपेश बघेल ने ऐलान करते हुए कहा है कि विधायकों वेतन और रेलवे कूपन अन्य सेवाओं के लिए 8 लाख रुपए भुगतान किए जाएंगे।

बता दें इससे पहले इन सुविधाओं के लिए विधायकों को 4 लाख रुपए ही दिए जाते थे। विधायकों को बोर्डिंग के लिए विशेष सुविधा होटल में रुकने की व्यवस्था होगी।

उन्होंने आगे ऐलान करते हुए कहा है कि भूतपूर्व विधायकों को लेकर पेंशन 20 हजार से बढाकर 35 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेगी। भूतपूर्व विधायकों को अब 2 लाख की बजाए 4 लाख तक सुविधाएं मिलेंगी। कुटुंभ पेंशन की राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 35 हजार किया जाएगा।

Share With

मध्यप्रदेश