Oct 29 2026 / 2:20 AM

छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही 25 मार्च तक स्थगित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। कोरोना से बचाव के मद्देनजर विधानसभा की कार्यवाही को 25 मार्च तक स्थगित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना को लेकर प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है।

केन्द्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। होली के अवकाश के बाद विधानसभा की कार्रवाई शुरु होने वाली थी। विधानसभा में प्रदेशभर से लोगों का आना होता है इसके चलते 25 मार्च तक इसे स्थगित किया गया है।

Share With

मध्यप्रदेश