Nov 04 2026 / 11:09 AM

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी है। मोदी सरकार ने देश के करोडों कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी है। इससे देश के करोड़ों सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा।

कर्मचारी लंबे अरसे से इसका इंतजार कर रहे थे। महंगाई के स्तर को देखते हुए ये वृद्धि की गई है। देश में पैदा उथल पुथल के हालात के बीच मोदी कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। आज कैबिनेट की हुई बैठक में कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढोत्तरी की गई है।

Share With

मध्यप्रदेश