May 01 2026 / 9:28 AM

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज चौथे दिन गुरुवार को भारी उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा लुढ़का, जबकि निफ्टी 8400 से नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स ने 581.28 अंक नीचे 28,288.23 पर और निफ्टी ने 199.10 पॉइंट नीचे 8,269.70 पर कारोबार खत्म किया। इससे पहले शुरुआती कारोबार में गुरुवार को सेंसेक्स 1809 अंक नीचे खुला।

वहीं, निफ्टी भी 490.50 पॉइंट के नुकसान के साथ 7,978.30 पर आ गया। इस हफ्ते अब तक सेंसेक्स 5000 अंक से अधिक टूट चुका है। एनएसई का निफ्टी भी 1500 अंक से अधिक फिसला है। सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, मेटल, फार्मा और रियल्टी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 1709.58 अंक यानी 5.59 प्रतिशत की गिरावट के बाद 28,869.51 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 498.25 अंक यानी 5.56 प्रतिशत की गिरावट के बाद 8,468.80 के स्तर पर बंद हुआ था।

Share With

मध्यप्रदेश