May 01 2026 / 9:26 AM

सोने की बढ़ी चमक, चांदी हुई फीकी

नई दिल्ली। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को सोने की कीमतों में हल्की तेजी आई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 31 रुपये बढ़ गया। हालांकि, मांग में कमी की वजह से चांदी की कीमतों में गिरावट रही। एक किलोग्राम चांदी का भाव 190 रुपये घट गया।

गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का दाम 40,687 रुपये से बढ़कर 40,718 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस दौरान कीमतों में 31 रुपये बढ़ोतरी हुई. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 1,482 डॉलर प्रति औंस रही। वहीं, चांदी की कीमत 190 रुपये टूटकर 35,444 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गयी। बुधवार को यह 35,634 रुपये किलो पर बंद हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी 11.97 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।

Share With

मध्यप्रदेश