Oct 29 2026 / 4:20 AM

कोरोना से जंग: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला- अब बीपीएल परिवार एक साथ ले सकेंगे दो महीने का राशन

रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर भूपेश सरकार अलर्ट पर है। प्रदेश में 22 से 31 मार्च कर लॉकडाउन कर दिया गया है। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को इससे छूट मिली है। कोरोना वायरस से एहतियातन लॉक डाउन के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर खाद्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है।

लोगों को राहत देने के लिए सरकार अब दो महीने का एडवांस राशन देगी। राज्य सरकार के फैसले के मुताबिक अब बीपीएल परिवार दो महीने का राशन ले सकते हैं। वहीं एपीएल परिवार एक महीने के राशन एडवांस में राशन केंद्रों से ले सकते हैं। लोगों को बड़ी राहत देने के लिए सरकार ने शक्कर और नमक को भी एडवांस में सरकारी राशन केंद्रों से देने का फैसला किया है। अतिरिक्त चावल रखने के लिए भी वहां मौजूद अन्य शासकीय भवनों का इस्तेमाल होगा, जिसका जिम्मा जिले के कलेक्टर को दिया गया है।

कोरोना को देखते हुए प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में लॉक डाउन के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर ये खाद्य विभाग का अहम फैसला है। राशन दुकानों पर प्रशासन ने ऐतियात बरतने के निर्देश भी दिए हैं। प्रशासन ने कहा है कि राशन लेने के लिए लगने वाली लाइन में एक एक मीटर की दूरी रखी जाए। ये भी निर्देश दिए गए हैं कि दुकान में आने वाले प्रत्येक हितग्राही के हाथ सेनेटाइजर या तरल साबुन से साफ कराए जाएं।

Share With

मध्यप्रदेश