Oct 29 2026 / 5:48 AM

मनीष सिसोदिया की लोगों से अपील- मानवता की सेवा का समय, मुनाफे के रूप में ना भुनाए

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि लॉकडाउन के समय हमें लोगों की सहायता करनी चाहिए, लेकिन कुछ लोग इसे मुनाफे के रूप में भुना रहे हैं। ऐसा न करें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यह मानवता की सेवा का समय है। सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा, कुछ लोग कोरोना लॉकडाउन को मुनाफ़े के मौक़े के रूप में भुना रहे हैं, ऐसा न करें। यह मानवता की सेवा का समय है।

उन्होंने कहा कि, जमाखोरी-मुनाफाखोरी करके ऐसे वक्त अधिक पैसे कमाने का लालच हमारे धर्मों में पाप माना जाता है, यह अपने देश के साथ गद्दारी है। सिसोदिया ने कहा, मुझे सूचना मिली थी कि पुलिस ने कई जगह आटा चक्कियाँ बंद करवा दी हैं। लॉकडाउन में आटा चक्की खुली रहेगी। पुलिस को निर्देश दे दिए गए हैं की आटा चक्की खुली रहने दें।

Share With

मध्यप्रदेश