Oct 29 2026 / 3:59 AM

छत्तीसगढ़: लंदन से लौटी युवती कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 9

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को लंदन से लौटी एक और युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। इस बीच राहत देने वाली खबर भी है कि दो संक्रमित स्वस्थ भी हो गए हैं जिन्हें एम्स से कल छुट्टी दे दी गई है। डगनिया निवासी 25 वर्षीया युवती करीब 10 दिन पहले ही लंदन से लौटी थी। युवती को रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले सोमवार देर रात कोरबा के भी एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई थी। राज्य में पिछले 24 घंटों में दो लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। इधर दिल्ली के तबलीगी जमात में प्रदेश से सम्मिलित होने वाले 159 लोगों में से 101 लोगों की पहचान कर ली गई है। शेष की तलाश जारी है।

Share With

मध्यप्रदेश