Oct 29 2026 / 2:34 AM

दिल्ली में 384 कोरोना पॉजिटिव केस, 259 मरकज के: केजरीवाल

नई दिल्‍ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अबतक कुल 384 कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस पाए गए हैं। पांच लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 91 मामलों की वृद्धि हुई है। इन 384 मामलों में से 58 संक्रमितों ने विदेश की यात्रा की थी। इनमें से कई दिल्ली से नहीं हैं, लेकिन उन्हें यहां दिल्ली में क्वारंटीन में रखा गया है। दिल्ली में कुल 259 संक्रमित मरकज के हैं। मरकज से निकाले गए लोगों की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं।

सीएम केजरीवाल ने गुरुवार को ही कहा था कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में अब तक कोरोना के जितने मामले आए हैं उनमें से 58 मरीजों के विदेश यात्रा की जानकारी मिली है। इनमें से कई दिल्ली के नहीं हैं, हालांकि, क्वारंटीन के लिए यहां रखा गया है। दिल्ली में कोविड-19 के दो मरीज वेंटिलेटर पर हैं। राष्ट्रीय राजधानी में इस समय स्थिति नियंत्रण में है, घबराने की जरूरत नहीं है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमने 57,000 लोगों को ठहराने के लिए 328 राहत केंद्र तैयार किए हैं। कोई भी इन राहत केंद्रों में आ सकता है और यहां रह सकता है, हम उनका ख्याल रखेंगे। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत कार्यों पर चर्चा के लिए पार्टी के सभी विधायकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिये एक बैठक की।

Share With

मध्यप्रदेश