Oct 29 2026 / 2:32 AM

वाराणसी में कोरोना से पहली मौत, लगा कर्फ्यू

वाराणसी। वाराणसी में कोरोना के चलते पहली मौत की खबर है। यह मरीज गंगापुर का है जो टेस्ट में पॉजिटव पाया गया था। इसी के साथ एक महिला पॉजिटिव पाई गई है जिसे देखते हुए 4 इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि शहर के चार इलाकों मदनपुरा, बजरडीहा, लोहता और गंगापुर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि रविवार को दो नए पॉजिटिव केस सामने आए। पहला मामला बजरडीहा इलाके का है जहां जेद्दा से लौटी महिला पॉजिटिव पाई गई जबकि दूसरा मामला गंगापुर के कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत से जुड़ा है। इन दोनों की बीती देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले वाराणसी में 5 पॉजिटिव मामले सामने आए थे, जिनका इलाज चल रहा है।

अच्छी बात यह है कि इन 5 मरीजों में एक फूलपुर का मरीज भी है जो ठीक हो चुका है। जिस मरीज की मौत हुई है वह डायबिटिज और दिल का मरीज था। यह मरीज 15 मार्च को कोलकाता से वाराणसी लौटा था। मरीज की मौत दो दिन पहले हो गई थी लेकिन उसकी रिपोर्ट रविवार को सामने आई जिसमें कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला।

Share With

मध्यप्रदेश