Oct 29 2026 / 2:20 AM

मुख्यमंत्री ने की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से दूरभाष पर बात

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से प्रदेश के विभिन्न जिलों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से दूरभाष पर बातचीत कर लॉक डॉउन की स्थिति और व्यवस्थायों की जानकारी ली ।

मुख्यमंत्री ने राज्य की पहली कोरोना संक्रमित युवती जो अब स्वस्थ्य होकर अस्पताल से घर लौट आयी है, उनसे भी बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

इस दौरान उन्होंने महिलाओं से कोरोना महामारी से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग सहित सावधानियों का बेहतर ढंग से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी ली।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी तथा संचालक श्री जनमेजय महोबे भी उपस्थित रहे।

Share With

मध्यप्रदेश