Oct 29 2026 / 1:47 AM

प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी और पोस्ट करने के फेर में फंसे पिता-पुत्र को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी बाप-बेटे को अदालत में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। दोनो के खिलाफ नोएडा कोतवाली फेज-2 में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार होकर जेल जाने वाले पिता पुत्र का नाम अब्दुल सलाम और बेटे का नाम रहमत है। दोनो श्रमिक कुंज में रहते हैं। इनके खिलाफ सेक्टर 93 में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की थी। दोनो के खिलाफ संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (ए) का दुरुपयोग करने के तहत केस दर्ज हुआ है। पिता पुत्र पर आरोप है कि इन्होंने प्रधानमंत्री से संबंधित एक पोस्ट व्हाट्सएप पर पर डाली थी। पुलिस के मुताबिक घटना एक दिन पहले की है।

Share With

मध्यप्रदेश