May 01 2026 / 7:44 AM

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

नई दिल्ली। शेयर बाजार में मंगलवार को शानदार शुरुआत हुआ। खुलते ही बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। प्री-ओपनिंग में 9.04 बजे सेंसेक्स 1123 अंक की तेजी के साथ 28714 पर रहा, वहीं निफ्टी में 385 अंकों की बढ़त रही और यह 8486 पर रहा। आखिरी में सेंसेक्स 2476 अंक की तेजी के साथ 30,067 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 708 अंकों की तेजी के साथ 8792 पर बंद हुआ।

बता दें, पिछले सप्ताह रामनवमी के उपलक्ष्य में गुरुवार को बाजार बंद रहे थे और घरेलू शेयर बाजारों में सिर्फ चार दिन कारोबार हुआ था। इस सप्ताह भी सोमवार को महावीर जयंती और शुक्रवार को गुड फ्राइडे के उपलक्ष्य में शेयर बाजार बंद रहेंगे। लिहाजा, इस सप्ताह सिर्फ तीन दिन कारोबार होंगे।

Share With

मध्यप्रदेश