Oct 28 2026 / 11:47 PM

सीएम भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की कैबिनेट बैठक

रायपुर। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रविवार को कैबिनेट बैठक की। उन्होंने ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करने, कृषि से जुड़ी तैयारियों, पेयजल की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने सड़क-पुल पुलियों के कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, रोजमर्रा के लिए जरूरी चीजों की आपूर्ति पर विशेष ध्यान रखा जाए।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई। इस बैठक में मुख्य सचिव आर पी मंडल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त मनिंदर कौर द्विवेदी, खाद्य सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह, उप सचिव सौम्या चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के सचिव भी उपस्थित थे।

Share With

मध्यप्रदेश