Oct 28 2026 / 11:43 PM

महाराष्ट्र: पालघर में सैनिटाइजर केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

मुंबई। पालघर के बोईसर इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार को धमाका हुआ है। धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी है। धमाके के बाद फैक्ट्री के एक हिस्से में आग लग गई है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। दमकल विभाग आग बुझाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, केमिकल होने के चलते अभी तक आग बुझ नहीं पाई है।

इस भीषण हादसे में अबतक तक दो मजदूरों के मरने की खबर आई है, जबकि कई श्रमिक घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने के पूरे आसार हैं फिलहाल फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया था। सूत्रों ने बताया कि इस सैनिटाइजर बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में आग लगने के बाद जैसे ही धमाका हुआ तो भगदड़ मच गयी। जब यह हादसा हुआ तब फैक्ट्री के अंदर लगभग 66 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे की खबर लगते ही कोरोना से जंग लड़ने में लगी पुलिस प्रशासन की टीम ने आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

वही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। दमकल विभाग आग बुझाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, केमिकल होने के चलते अभी तक आग बुझ नहीं पाई है। जानकारी के मुताबिक, इंडस्ट्रियल एरिया के एम-3 इलाके में स्थित गैलेक्सी सरफैक्ट नाम की इस फैक्ट्री में इस समय सैनिटाइजर बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान वहां तेज धमाका हुआ। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share With

मध्यप्रदेश