छत्तीसगढ़: 3 कोरोना संक्रमित मरीज हुए डिस्चार्ज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ाई लड़ते हुए डॉक्टरों ने कमाल कर दिया है। एम्स अस्पताल में भर्ती तीन कोरोना संक्रमित मरीजों को रिकवर कर लिया गया है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
बता दें कि आज भी कटघोरा में दो नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। तीन संक्रमितों को रिकवर किए जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ में एक्टिव संक्रमित मरीजों की संख्या 20 हो गई है। वहीं, रिकवर किए गए मरीजों की संख्या 13 हो गई है। जबकि प्रदेश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 33 पाए गए हैं।
