Oct 28 2026 / 9:58 PM

मुख्यमंत्री ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और शिक्षाविद, भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 17 अप्रैल को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि राधाकृष्णन जी शिक्षा को एक मिशन मानते थे। एक आदर्श शिक्षक के रूप में उन्होंने अपने जीवन में भी शिक्षा के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता को निभाया।

समाज, धर्म और दर्शन का उन्होंने गहरा अध्ययन किया और कई पुस्तके लिखीं। डॉ. राधाकृष्णन की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें संविधान निर्मात्री सभा का सदस्य बनाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन अपने पीछे ज्ञान और शिक्षा की अमूल्य धरोहर छोड़ गए हैं। ये ज्ञानमूल्य भावी पीढ़ी को देश और प्रदेश के विकास में योगदान के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Share With

मध्यप्रदेश