सुपुर्द-ए-खाक हुए इरफान खान
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान का बुधवार को मुंबई के हॉस्पिटल में निधन हो गया। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इरफान ने अपनी आखिरी सांस ली और ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जनाने की नमाज के बाद इरफान खान के पार्थिव शरीर को यारी रोड, वर्सोवा के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जा चुका है।
इस दौरान परिवार के सिर्फ 5 सदस्यों और कुछ फिल्मी जगत से जुड़े सेलेब्स ही वहां मौजूद थे। लॉकडाउन के चलते सुपुर्द-ए-खाक की रस्म में बहुत कम लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई थी। इसलिए जिस तरह किसी बड़े सेलिब्रिटी के अंतिम संस्कार में सितारों का जमघट होता है वैसा नजारा आज बिलकुल भी देखने को नहीं मिला।
इस मौके पर वहां तिग्मांशु धूलिया, विशाल भरद्वाज और राजपाल यादव जैसी फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। हालांकि, पुलिस ने बंदोबस्त कड़ी कर रखी थी, लेकिन आसपास से कुछ लोग खुद को रोक न सके और उनके अंतिम दर्शन के लिए वहां पहुंचने लगे थे।
बॉलिवुड स्टार इरफान खान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर को मात नहीं दे पाए और आखिरकार इस खतरनाक बीमारी ने उन्हें हमलोगों से हमेशा के लिए छीन लिया। बताया जा रहा है कि उनके अंतिम संस्कार को लेकर बंदोबस्त कड़ी रखी और उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सभी ऐक्टर और इंडस्ट्री के लोगों को वहां तक पहुंचने की इजाजत नहीं दी।
