Nov 03 2026 / 4:25 AM

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

मुंबई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 81.48 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 31561.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12.30 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 9239.20 के स्तर पर बंद हुआ। 

आज शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सुबह 9.17 बजे सेंसेक्स 1.40 फीसदी की बढ़त के साथ 441.51 अंक ऊपर 32084.21 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 1.28 फीसदी की तेजी के साथ 118.40 अंक ऊपर 9369.90 के स्तर पर खुला था। इसके बाद बाजार में थोड़ी बिकवाली देखी गई। दोपहर 2.15 बजे बीएसई का सेंसेक्स 86.30 अंक बढ़कर 31729 पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 37.55 अंक ऊपर 9289.05 के स्तर पर था।

शुक्रवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 199.32 अंक यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ 31642.70 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 52.45 अंक यानी 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 9251.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

Share With

मध्यप्रदेश