गांजे के साथ आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
सतवास (नि.प्र.)। नशा मुक्ति अभियान के तहत एसपी देवास के निर्देश पर एडिशन एसपी सूर्यकांत शर्मा , एस डी ओ पी ज्योति उमठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुनील शर्मा और स्टाफ ने मुखबिर की सूचना पर बडकन नदी के पुल पर विशाल नामक युवक से 1.60 ग्राम गांजा बरामद किया । जब्त गांजे की कीमत लगभग 20000 रुपए बताई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
