46 लाख रुपये की लागत से ड्रेनेज लाइन निर्माण का भूमि पूजन संपन्न
शुभम पैलेस कॉलोनी को मिलेगा बेहतर जल निकासी तंत्र
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी इंदौर महानगर विधानसभा 204 क्षेत्र क्र.1 के वार्ड क्रमांक 13 स्थित शुभम पैलेस कॉलोनी में 46 लाख रुपये की लागत से बनने वाली ड्रेनेज लाइन का विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया।

इस महत्वपूर्ण विकास कार्य का शुभारंभ विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव और विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में हुआ।

भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा नगर उपाध्यक्ष श्री अशोक चौहान (चांदू नेता), मंडल अध्यक्ष श्री मलखान सिंह कुशवाह, वार्ड 13 पार्षद श्री पराग कौशल, श्री गोविंद सिंह पंवार एवं श्री सुरेंद्र बाजपेई ने विशेष रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर श्री अशोक गुप्ता, श्री पारुल सोमानी, श्री विनोद साहू, श्री रवि यादव, श्री सुमित शुक्ला, श्री राहुल लंभाते, श्री संजय रघुवंशी, श्रीमती सुनीता गुरुंग, श्रीमती मुन्नी तिवारी, श्री संतोष यादव, श्री राजकुमार बिल्लौरे सहित अन्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे।
स्थानीय नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के विकास में एक अहम कदम बताया।
