Sep 29 2026 / 10:53 PM

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, स्वदेशी गाय को अब राजमाता-गौमाता का दर्जा

मुंबई। महाराष्ट्र चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे की सरकार ने बहुत बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने गाय को राजमाता का दर्जो देने की घोषणा की है। सनातन संस्कृति में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। सरकार द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से ही गाय का विशेष महत्व रहा है।

वहीं इसके धार्मिक, चिकित्सा और कृषि से जुड़े कई फायदे गिनाए गए हैं। गाय से प्राप्त पंचगव्य, जिसमें दूध, दही, गोबर, गोमूत्र और घी शामिल हैं, जिन्हें आयुर्वेद और जैविक खेती में उपयोगी बताया गया है।

इसके साथ ही महाराष्ट्र, गाय को राजमाता-गौमाता घोषित करने वाला पहला राज्य बन गया है। हिंदू धर्म में गाय को ‘गौमाता’ का दर्जा प्राप्त है और धार्मिक अनुष्ठानों में इसका पूजन किया जाता है। सरकार के इस निर्णय की राज्य के धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।

Share With

मध्यप्रदेश