Sep 25 2026 / 2:37 AM

बड़ी खबर: टनल में खुदाई का काम पूरा, कुछ देर में बाहर आएंगे फंसे मजदूर

नई दिल्ली। उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग में बचाव अभियान के लिए की जा रही खुदाई के काम को पूरा कर लिया गया है और अब मजदूरों को कुछ मिनटों में बाहर निकाला जाएगा। मजदूरों के परिजनों को भी बुला लिया गया है, मेडिकल टीम और 41 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं।

सुरंग से बाहर निकालने के बाद मजदूरों को सीधे अस्पताल ले जाया जाएगा। जिसके लिए एक एम्बुलेंस को सुरंग के अंदर ले जाया गया है। ताजा अपडेट के मुताबिक 55.3 मीटर तक पाइप डाला जा चुका है। इसी पाइप के जरिए मजदूरों को सुरंग से बाहर लाया जाएगा। जिसके लिए स्ट्रेचर और गद्दे सुरंग के अंदर भेजे गए हैं।

12 नवंबर को दिवाली के दिन सुबह करीब पांच बजकर 30 मिनट पर उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में भूस्खलन हो गया। जिस वक्त टनल में भूस्खलन हुआ उस समय वहां करीब 50 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से कुछ वक्त रहते बाहर निकल आए और 41 मजदूर सुरंग में ही फंस गए।

बता दें कि इस सुरंग में मजदूर दो शिफ्ट में काम कर रहे थे। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक काम करती थी, वहीं दूसरी शिफ्ट रात 8 से सुबह 8 तक सिलक्यारा टनल में काम करती थी। जो मजदूर सुरंग में फंस गए वह रात की शिफ्ट में काम कर रहे थे। कुछ घंटे बाद वह काम खत्म कर दिवाली मनाने के लिए जाने वाले थे, लेकिन ये अनहोनी हो गई और मजदूर टनल के अंदर फंस गए।

Share With

मध्यप्रदेश