Oct 14 2026 / 1:15 AM

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीएम हाउस में कन्याओं की पूजा कर कराया भोज

रायपुर। नारी पूजन हमारी परम्परा है। महानवमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी धर्मपत्नी के साथ सीएम हाउस में विधि-विधान के साथ कन्या पूजन कर इस परम्परा को नई ऊंचाइयां दीं। इसके साथ ही यह संदेश भी दिया कि नारियों के सम्मान और सुरक्षा का यह क्रम उनकी सरकार में जारी रहेगा।

सीएम बघेल ने ट्वीट कर भी लिखा- आज धर्मपत्नी जी के साथ मुख्यमंत्री निवास में नवरात्रि के अवसर पर देवीस्वरूपा कन्याओं की पूजा कर उन्हें भोज कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

Share With

मध्यप्रदेश