Jun 04 2026 / 6:06 AM

वायुयान से शिर्डी यात्रा के लिए 65 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक 06 मई तक करें आवेदन

देवास। राज्य शासन के निर्देशानुसार ‘’मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ अंतर्गत नियमित विमान सेवा के वायुयान से मध्य प्रदेश के 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो आयकरदाता नहीं है को प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न तीर्थ स्थानों में यात्रा कराए जाने का निणर्य लिया गया है। देवास जिले के तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में वायुयान से शिर्डी यात्रा के लिए 26 मई को जायेंगे। यात्रा के लिए अब आवेदक से 06 मई तक तहसील कार्यालय, स्थानीय निकाय, जनपद कार्यालयों में आवेदन लिए जायेंगे। पूर्व में यात्रा के लिए आवेदन की तिथि 04 मई निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाया गया है। यात्रा इंदौर से प्रारम्भ होगी। तीर्थ यात्रा के लिए 33 सीटें उपलब्ध रहेगी। जिसमें एक 32 तीर्थ यात्री एवं एक अनुरक्षक के रूप में शासकीय अधिकारी को भेजा जायेगा। 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक यात्रा के लिए आवेदन कर सकते है, परंतु यात्रा में उन्हें सहायक की पात्रता नहीं होगी।

Share With

मध्यप्रदेश