Sep 25 2026 / 4:21 AM

देश में 24 घंटे में कोरोना के 6,535 नए केस, 146 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,535 नए मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 45 हजार 380 पहुंच गई है।

देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों के 6535 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि लगातार चौथे दिन की बढोत्तरी के बाद नए मामलों में आज गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 146 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक, अबतक 4167 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं, 60 हजार 491 लोग ठीक भी हुए हैं।

हालांकि, राहत की बात यह है कि देश में रिकवरी रेट 41.60 फीसदी पर पहुंच गया है। बता दें कि दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 54.95 लाख के ऊपर जा चुका है। साथ ही 3.46 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Share With

मध्यप्रदेश