Sep 25 2026 / 8:51 AM

देश में कोरोना संक्रमित की संख्या 78,003 तक पहुंची, अब तक 2,549 की मौत

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3,722 नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक देशभर में कोरोना के 78,003 मरीज हो चुके हैं।

वहीं इस वायरस से मरने वालों की संख्या 2,549 हो चुकी है जबकि 26,235 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। देश में ऐक्टिव केसों की कुल संख्या 49,219 है।

देश में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 26 हजार के करीब पहुंच गई है पार कर चुकी है। महाराष्ट्र में मरने वालें लोगें की तादाद भी 975 तक जा पहुंची है।

वहीं, राजस्थान में कोरोना के 66 नए केस सामने आए और एक की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 4,394 हो गई और मौतों का आंकड़ा बढ़कर 122 हो गया। 1697 एक्टिव केस हैं। अबतक 2575 मरीज ठीक हो चुके हैं।

गुजरात में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 9 हजार 267 तक जा पहुंचा है, जबकि मरने वाले मरीजों की तादाद 566 है। तमिलनाडु में भी तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। अब तक यहां 9 हजार 227 केस की पुष्टि हुई है, जिसमें 64 लोगों की मौत हो चुकी है।

ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 73 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 611 हो गई। इन 73 लोगों में से 71 लोग दूसरे प्रदेशों से लौटकर आए हैं।

वहीं, दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8 हजार के करीब पहुंच गया है। मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 7 हजार 998 है, जिसमें 106 लोगों की मौत हो चुकी है।

Share With

मध्यप्रदेश