देश में कोरोना संक्रमित की संख्या 29,435 तक पहुंची, अब तक 934 की मौत
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी के चलते मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 29,435 पहुंच गई है, जबकि संक्रमण के कारण 934 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट के मुताबिक 29,435 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए है, जिसमें से 21,632 लोग कोरोना पॉजिटीव हैं। 6868 लोगों को देश के विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार सुबह तक अंडमान-निकोबार में 33 कोरोना के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 11 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उधर, आंध्र प्रदेश में मंगलवार सुबह तक 1183 मामले सामने आए। 235 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 31 की मौत हुई है।
अरुणाचल प्रदेश में सिर्फ 1 मामला सामने आया है। असम में अब तक 36 लोग इस वायरस से पीड़ित बताये गए हैं जबकि 27 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है । यहां एक की मौत हुई है।
बिहार में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। अब तक स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 345 लोग इस वायरस से पीड़ित है, जिनमें से 57 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां दो की मौत हुई है।
चंडीगढ़ में 40 मामले सामने आए है। इनमें से 17 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में 37 मामले सामने आएए 32 लोगों को डिस्चार्ज किया है।
