डेविड वॉर्नर ने पहना अपनी पत्नी का स्विमसूट
सिडनी। कोरोना वायरस की वजह से दुनिया के अधिकतर देशों में लॉकडाउन लगा हुआ। महामारी के कारण दुनियाभर के क्रिकेटर्स भी खेल के मैदान से दूर हैं और बचाव के लिए खुद को घरों में कैद कर रखा है।
हालांकि इस ब्रेक की वजह से क्रिकेटर्स को अपनी जिंदगी में कुछ नई चीजें करने का मौका मिल गया है। आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी कैंडिसे के साथ एक माजकिया वीडियो पोस्ट किया है।
इस वीडियो की शुरुआत में वॉर्नर आस्ट्रेलिया की वनडे किट पहने, बल्ला और हेलमेट लगाए खड़े हैं और उनके पीछे उनकी पत्नी नौकायान कर रही हैं। कुछ देर बाद वार्नर अपनी पत्नी के स्विमसूट में नौकायान कर रहे हैं और उनकी पत्नी उनकी आस्ट्रेलियाई किट पहने, बल्ला लिए और हेलमेट लगाए खड़ी हैं।
वॉर्नर ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, “आईएसओ सोमवार, पत्नी के साथ फ्लिक दा स्विच।”
कैंडिस ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी और वॉर्नर की तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सोमवार को स्विच अप, डेविड वॉर्नर मेरे पुराने कॉस्ट्यूम में अच्छे लग रहे हैं।’ कैंडिस भी पहले सर्फ लाइफ सेवर रह चुकी हैं।
