Sep 23 2026 / 10:20 PM

दिल्ली चुनाव: चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया 62.59 प्रतिशत हुआ मतदान

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में चुनाव आयोग ने वोटिंग पर्सेंट जारी कर दिए हैं। चुनाव आयोग की ओर से रविवार शाम को हुई प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि इस बार दिल्ली में 62.59 फीसदी वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग ने कहा है कि हर बूथ से वोटिंग की डिटेल जुटाए जाने के बाद फाइनल आंकड़ा जारी किया गया है।

चुनाव आयोग ने कहा कि शनिवार को देर शाम तक वोटिंग होती रही, जिसके चलते हर बूथ से आंकड़े जुटाने में वक्त लगा। उन्होंने कहा कि बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 71.6 फीसदी वोटिंग हुई. दिल्ली कैंट इलाके में सबसे कम 45.4 फीसदी वोटिंग हुई। ओखला विधानसभा क्षेत्र में 58.84 और सीलमपुर में 71.22 फीसदी वोटिंग हुई।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे कि वोटिंग संपन्न होने के इतने समय बाद तक मत प्रतिशत का आंकड़ा क्यों नहीं जारी किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के मंत्री मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर सवाल उठाए हैं कि आखिर चुनाव आयोग ने वोटिंग के इतने समय बाद भी मत प्रतिशत क्यों नहीं जारी किए हैं।

Share With

मध्यप्रदेश