Sep 23 2026 / 10:22 PM

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ISIS के दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ओखला से आईएस को दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि दोनों संदिग्ध आईएसकेपी नाम के संगठन से जुड़े हुए हैं। दोनों को दिल्ली के ओखला इलाके से हिरासत में लिया गया है। ये दोनों पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक पति का नाम जहानजेब सामी और पत्नी का नाम हिन्दा बशीर बेग है।

दोनों के पास से संवेदनशील सामग्रियां भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों संदिग्ध पति-पत्नी दिल्ली में आत्मघाती हमले की फिराक में थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोनों पति-पत्नी इंडियन मुस्लिम यूनाइट नाम से एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी चला रहे थे, जिसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को एंटी CAA, NRC प्रदर्शन से जोड़ना था।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी ISIS से जुड़े हैं। दोनों पिछले साल अगस्त महीने से दिल्ली में रह रहे थे। इनके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पति दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है।

पुलिस के मुताबिक, इन लोगों की एंटी सीएए प्रोटेस्ट करवाने में बड़ी भूमिका है। दोनों जामिया नगर के ओखला विहार में रह रहे थे। पकड़े गए दोनों संदिग्धों से स्पेशल सेल के दफ्तर में IB के एक बड़े अधिकारी भी पूछताछ कर रहे हैं।

Share With

मध्यप्रदेश