Jun 05 2026 / 4:08 AM

ट्रैक्टर चलाते नजर आए धोनी, देखें वीडियो

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार एम एस धोनी अक्सर अपने नए नए कारनामों से लोगों को चौकाते रहते हैं। क्रिकेट की बात हो या फिर क्रिकेट के बाहरी दुनिया की, एम एस धोनी का अंदाज ऐसा होता है, जो सभी को चौका जाता है। एम एस धोनी क्रिकेट के स्टार हैं उनकी स्टारडम किसी से छिपी नहीं है और वो अलग अलग गाड़ियों के कितने शौकीन हैं, ये भी किसी से छिपी नहीं है।

एम एस धोनी के पास अलग अलग महंगी महंगी गाड़ियों के कलेक्शन हैं, फिर चाहे वो सुपर बाइक्स के कलेक्शन हों या फिर लग्जरी और स्पोर्टी कार के कलेक्शन। कई बार तो एम एस धोनी सड़कों पर अपने इन शानदार कलेक्शन के साथ राइड करते भी नजर आ जाते हैं और सड़कों पर जिस अंदाज में गाड़ी ड्राइव करने निकल जाते हैं वो हर किसी को चौका देता है।

अब एम एस धोनी ने अपने नए कारनामे से सभी को चौंकाया जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है और खबरों की दुनिया में भी एम एस का ये कारनामा सुर्खियां बटोर रहा है। वैसे तो एम एस धोनी सोशल मीडिया में इतना ज्यादा एक्टिव रहते नहीं हैं और न ही बहुत कुछ पोस्ट करते हैं।

लेकिन उनकी पत्नी साक्षी अक्सर माही को लेकर उनके अलग अलग कारनामों को सोशल मीडिया में अपने फैंस और उनके फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं और आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स भी माही के कुछ खास कारनामों को सोशल मीडिया में पोस्ट करते रहती है.

अभी हाल ही में चेन्नई सुपरकिंग्स ने एम एस धोनी के बहुत ही शानदार पल को शेयर किया है। जिसमे एम एस धोनी ने एक नया ट्रैक्टर खरीदा है और वो उसका ट्रायल ले रहे हैं। एम एस धोनी खुद ट्रैक्टर चला रहे हैं और ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

लंबे वक्त बाद धोनी के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया और एम एस धोनी वैसे भी सभी को हैरान करने वाले काम करने में माहिर ही हैं। फिर चाहे वो क्रिकेट के मैदान में उनके फैसले हों या फिर मैदान के बाहर उनकी पर्सनल लाइफ।

Share With

मध्यप्रदेश