Sep 25 2026 / 4:34 AM

चुनाव आयोग ने मिजोरम में मतगणना की तारीख बदली, अब 4 दिसंबर को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा संपन्न हो चुके है। अब नतीजों की बारी है। चार राज्यों के नतीजें रविवार यानी 3 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं चुनाव आयोग ने पूर्वोत्तर के चुनावी राज्य में मतगणना की तारीख बदलने का फैसला किया है। अब यह मणिपुर में काउंटिंग 3 दिसंबर को नहीं बल्कि सोमवार 4 दिसंबर को होगी।

चुनाव आयोग ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा, आयोग को विभिन्न क्षेत्रों से कई निवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें मतगणना की तारीख को 3 दिसंबर, 2023 (रविवार) से किसी अन्य सप्ताह के दिन में बदलने का अनुरोध किया गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि मिजोरम के लोगों के लिए रविवार के दिन का विशेष महत्व है। इसलिए अब यहां 4 दिसंबर दिन सोमवार को मतगणना होगी।

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने कहा कि अन्य सभी चार राज्यों में 3 दिसंबर को ही मतगणना होगी और इसके बाद परिणामों का ऐलान कर दिया जाएगा। बता दें कि मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान हुए थे। इसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार, रविवार 3 नवंबर को परिणाम आने थे, लेकिन अब यहाँ एक दिन का और इंतजार करना होगा।

Share With

मध्यप्रदेश