Nov 27 2026 / 1:20 AM

बजट पर बोले पूर्व सीएम रमन सिंह- करदाताओं को राहत ऐतिहासिक व क्रांतिकारी, देश के विकास को नई गति देगा

रायपुर। केन्द्र सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि टैक्स स्लैब में प्रस्तावित बदलाव से करदाताओं को दी जाने वाली राहत को ऐतिहासिक व क्रांतिकारी है। उन्होंने कहा कि इससे मध्यमवर्गीय करदाताओं को काफी राहत होगी और कर चोरी पर नियंत्रण स्थापित होकर सकल राजस्व आय में इजाफा होगा जो देश के विकास को नई गति देगा।

केन्द्रीय बजट में शिक्षा, रोजगार, कृषि, स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों के लिए जो प्रस्ताव रखा गया है, निश्चित ही देश को नई ऊर्जा और नए विश्वास के धरातल पर आगे ले जाएगा। डॉ. सिंह ने कहा कि आधारभूत ढांचा के लिए एक सौ लाख करो? रुपयों का प्रावधान करके केन्द्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि केन्द्र सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों के प्रति सजग है।

डॉ. सिंह ने राष्ट्रीय पुलिस युनिवर्सिटी और नेशनल फोरेंसिक साइंस युनिवर्सिटी के प्रस्ताव से इस दिशा में सार्थक कार्य का भरोसा जगा है। डॉ. सिंह ने सकल विकास दर (जीडीपी) के लक्ष्य को भी मजबूत अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ते कदम का प्रतीक बताया है।

Share With

मध्यप्रदेश