Sep 29 2026 / 7:24 PM

इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म, मल्लिकार्जुन खड़गे का दावा 295 सीटें जीतेगे, एग्जिट पोल की बहस में भी लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान खत्म होने से पहले इंडिया गठबंधन की नई दिल्ली में बैठक में कई प्रमुख फैसले लिए गए। यह बैठक कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई। जिसमें गठबंधन के कई दिग्गज नेता पहुंचे।

मीटिंग खत्म होने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठक के निष्कर्ष के बारे में बताया और दावा किया कि इस लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन कम से कम 295 सीटें जीतने वाला है। मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक समाप्त होने के बाद गठबंधन के नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाया।

गठबंधन के नेताओं की बैठक ये भी फैसला किया गया कि आज शाम को टीवी पर एग्जिट पोल की बहस में सभी इंडिया गठबंधन के दल हिस्सा लेंगे। खड़गे ने कहा कि सरकार तरह-तरह से एग्जिट पोल कराती है, लेकिन हमने जो सर्वे कराया है वो जनता के बीच का है।

खड़गे ने कहा कि कल हमने चुनाव आयोग से भी समय मांगा है, हम जाएंगे और जो हमारी आपत्तियां हैं उनके बारे में चुनाव आयोग को बताएंगे। खड़गे ने दावा किया कि गठबंधन में जो भी दल शामिल हैं, सभी के नेताओं से बातचीत के बाद हमने ये आंकड़ा निकाला है। हमारा जो सर्वे है वह जनता का सर्वे है, उनका जो सर्वे है वो सरकारी सर्वे है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेताओं का नाम लिया। उन्होंने कहा कि ढाई घंटे तक हमने कई मुद्दों पर चर्चा की। इस पर भी विचार किया कि मतदान वाले दिन क्या क्या मुश्किलें आ सकती हैं। खड़गे ने बताया कि गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं के साथ बातचीत करके ये तय किया गया कि मतदान के दिन हमें किस तरह से तैयार रहना है। यानी मतगणना वाले दिन हम किस तरह की बात करनी चाहिए और क्या बोलना चाहिए।

खड़गे ने कहा कि आज एग्जिट पोल में भाजपा चीखेगी चिल्लाएगी, इसीलिए हम लोगों करे रियलिटी बताने के लिए आए हैं। वह सरकारी एग्जिट पोल बनवाते हैं, जिसमें आंकड़े बनाते हैं बिगाड़ते हैं। हमने तय किया है कि जब तक हमारा कैडर सी फॉर्म नहीं लेगा, सारी औपचारिकताएं पूरी नहीं करेगा, सर्टिफिकेट नहीं लेगा तब तक वह मतगणना स्थल से बाहर नहीं निकलेगा। हमनें इकट्ठा होकर मेहनत की है, इसीलिए ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

बैठक में कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल। आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह, राघव चड्ढा। समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव। एनसीपी से शरद पवार, जितेंद्र अव्हाड। डीएमके से टीआर बालू। राजद से तेजस्वी यादव और संजय यादव।

झामुमो में चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन। जम्मू-कश्मीर एनसी से फारूक अब्दुल्ला। भाकपा से डी. राजा। माकपा से सीताराम येचुरी। शिवसेना (यूबीटी) से अनिल देसाई तो वहीं दीपांकर भट्टाचार्य भाकपा (माले) से और मुकेश साहनी (वीआईपी) से शामिल हुए हैं।

Share With

मध्यप्रदेश