भारत सेमीफाइनल में
नीदरलैंड्स के आगे द. अफ्रीका नतमस्तक,
ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में एक और बड़ा उलटफेर हो गया है. ग्रुप बी के मुकाबले में नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को 13 रन से हरा दिया है. इसके साथ ही इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. दक्षिण अफ्रीका की हार के चलते पाकिस्तान के भी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम है. नीदरलैंड्स की टीम हालांकि पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी थी. लेकिन इस हार की वजह से दक्षिण अफ्रीका भी टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले मैच में से जो भी विजेता बनेगा वो सेमीफाइनल में जगह बना लेगा.
टीम इंडिया ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. सेमीफाइनल में इंडिया की टक्कर इंग्लैंड से साथ होगी. वहीं न्यूजीलैंड की टक्कर पाकिस्तान या फिर बांग्लादेश के साथ हो सकती है.
