Jun 07 2026 / 1:20 AM

बारिश के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे रद्द

धर्मशाला। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया है। धर्मशाला मैदान पर दिन भर हुई बारिश का सिलसिला ने रुकने का नाम ही नहीं लिया। अंपायरों ने शाम करीब साढ़े 5 बजे तक इंतजार किया था ताकि 20-20 ओवर के फॉर्मेट में यह मैच खेला जा सके।

लेकिन साढ़े चार घंटे के इंतजार के बाद भी बादलों ने धर्मशाला के मैदान से हटने का नाम नहीं लिया और मैदान से कवर्स भी नहीं हट पाए। अंपायरों ने स्थिति के आकलन के बाद मैच को रद्द घोषित कर दिया। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना था। बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो सका और मैच रद्द हो गया। सीरीज का दूसरा मैच अब लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 15 मार्च को खेला जाएगा।

Share With

मध्यप्रदेश