Jun 06 2026 / 10:13 AM

IPL 2024: मुंबई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला

मुंबई। आज आईपीएल 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में उनकी कोशिश इस सीजन का अंत आखिरी लीग मुकाबले को जीत के साथ खत्म करने पर होगी। इस मैच में लखनऊ की प्लेइंग 11 में देवदत्त पद्दिकल और मैट हेनरी को शामिल किया गया है। वहीं मुंबई की टीम में अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में जगह मिली है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, रोमारियो शेफर्ड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा।

लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम की प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।

Share With

मध्यप्रदेश